फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Criminal Arrest

फायरिंग करने नौ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Criminal Arrest
कलान थाने में पकड़े गए फायरिंग के आरोपी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मारपीट, फायरिंग और पथराव करने के आरोप में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इनमें पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार दस मार्च को थाना कलान क्षेत्र के मिश्री नगला निवासी मुन्ना सिंह और किताब सिंह के बीच एक युवक पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग और ईंट पत्थर चले थे। इस ममाले में पुलिस की ओर से दोनों ही पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस नेे दोनों ही पक्षों के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास अवैध असलाह भी बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। इनमें मुन्नालाल पुत्र रामेश्वर सिंह, अतर सिंह पुत्र किताब सिंह, ओमकार पुत्र राम विलास, मलखान सिंह पुत्र जसवंत सिंह, राजू सिंह पुत्र किताब सिंह, उसका भाई ओम सिंह व बृजेश सिंह, श्याम सिंह पुत्र मुन्नालाल और रंजीत पुत्र संतराम सर्व शामिल हैं। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। फायरिंग की गई थी। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed