फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yuga's dead body hanged in the garden

बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 11 Jul 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 11 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
 अल्हागंज क्षेत्र में एक युवक ने रविवार रात गांव के बहर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। घर वालोें को मामले की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

थाना अल्हागंज की चौकी साहबगंज क्षेत्र के निवासी 35 वर्षीय रतिपाल सिंह रविवार की रात परिवारवालों के साथ सोया था। सोमवार सुबह जब लोग शौच आदि के लिए बाग की तरफ गए तो उसका शव बाग में आम के पेड़ से लटका देखा गया। उसकी शर्ट से ही उसके गले में फांसी का फंदा कसा था। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के  लिए भेजा। घटना के बाद से पत्नी शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे हैं, जिनमें 15 वर्षीय पंकज, 12 वर्षीय बनवारी, 10 वर्षीय मुनेंद्र है। मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि रतिपाल शराब पीने का आदी था और उसने इसी वजह से खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पुलिस का भी यही कहना है कि वह शराब के नशे में हर वक्त डूबा रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed