फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth shot dead in rows

प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक को मारी गोली

Tue, 10 Oct 2017 11:47 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Youth shot dead in rows
हमला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक को मारी गोली


शाहजहांपुर/कांट। थाना कांट क्षेत्र के गांव बरूआखुर्द में मंगलवार देर शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश में कुछ लोगों ने चौकीदार के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सीओ सदर और थानाध्यक्ष ने उसके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। बाद में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। आरोप पूर्व प्रधान पर लगाया गया है।

गांव बरुआ खुर्द निवासी चौकीदार हेमराज कठेरिया का 27 वर्षीय पुत्र प्रतिपाल कठेरिया खेती करता है। मंगलवार रात आठ बजे वह अपने घर के दरवाजे के पास खड़ा था। तभी उधर से पूर्व प्रधान आ गया। आरोप हेै कि पूर्व प्रधान ने बेवजह गालियां देनी शुरू कर दी, जब उसने विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। वह भागकर अपने घर गया और लाइसेंसी राइफल लेकर अपने साथियों के साथ आ गया और फायरिंग शुरू कर दी। एक फायर प्रतिपाल के पेट में लगी। गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद घायल को उसके परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सीओ सदर अरुण चंद्र व कांट थानाध्यक्ष अमर सिंह भी अस्पताल पहुंच गए और उसके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। परिजनों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश बताते हुए पूर्व प्रधान पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं सीओ सदर ने बताया कि घायल की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे लखनऊ रेफर किया गया है। अब वह गांव जाकर मामले की तहकीकात करेंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed