फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth killed in bike collision, Bhatija wounded

वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,भतीजा घायल

Thu, 07 Dec 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Thu, 07 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in bike collision, Bhatija wounded
accident - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बैंक का कैश लेकर जा रही वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

खुटार के गांव भोपतपुर निवासी अजायब सिंह का 30 वर्षीय बेटा पिंदर पाल सिंह भतीजे 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के साथ बाइक से किसी काम से शाहजहांपुर जा रहा था। पुवायां शाहजहांपुर मार्ग पर बड़ागांव और कुंवरपुर के बीच शाहजहांपुर की ओर से बैंक का कैश लेकर आ रही नीले रंग की वैन के चालक ने पिंदर पाल सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वैन लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी मौके पर पहुंचे और गुरप्रीत सिंह को सीएचसी पर भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पिंदर पाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। उधर, पिंदर पाल सिंह की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे नौ वर्षीय पुत्री रजिंदर कौर, छह वर्षीय पुत्र नोज सिंह को छोड़ गया है। उसकी मौत से पत्नी गुरमीत कौर का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed