युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्नौत मोक्षधाम के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। कैंट चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घरवालों के मुताबिक युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पिता उसे झाड़-फूंक कराने एक मजार पर लेकर आया था। रोजा के मोहल्ला लोधीपुर निवासी 24 वर्षीय महेंद्र चाट का ठेला लगाता था। एक सप्ताह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बृहस्पतिवार सुबह पिता सियाराम उसे लाल मियां की मजार पर लेकर आए थे। झाड़-फूं क के बाद सियाराम तो वहीं पेड़ की छाया में लेट गए। इतने में मौका पाकर महेंद्र वहां से भाग निकला और मोक्षधाम खन्नौत के पास रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर आ गया। दोपहर लगभग 12.35 बजे डाउन लाइन पर बीपीआरडी(डीजल-पेट्रोल टैंक वाली ट्रेन) आ गई तो वह उसके आगे आगे कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उसका चचेरा भाई आकाश उधर से गुजरा तो रेलवे ट्रैक पर भीड़ देखकर रुक गया। उसने पास जाकर देखा तो रेलवे लाइन पर महेंद्र का शव पड़ा था। गेट मैन की सूचना पर सदर थाने की कैंट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद मृतक के पिता सियाराम और भाई संतोष भी पहुंच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी।