{"_id":"5895d42d4f1c1bce22e80cb2","slug":"young-man-s-body-was-found-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गांव प्रतापपुर में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शनिवार सुबह परिवार के लोगों को पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। गांव प्रतापपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू की शादी नहीं हुई थी। उसके पिता और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पांच भाईयों में सबसे छोटा सोनू अलग घर में अकेला रहता था। शनिवार सुबह सोनू के घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसके भाई उसके घर पहुंचे। वहां सोनू का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतरवाया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस और घरवाले नहीं बता सके कि सोनू ने अगर खुद भी फांसी लगाई तो उसकी क्या वजह रही होगी।
विज्ञापन