फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Workers are putting the current death linter

लिंटर डाल रहे मजदूर की करंट से मौत

Fri, 14 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
लिंटर डालने के लिए उठाई सरिया बिजली लाइन से छू जाने से मजदूर पिता-पुत्र करेंट से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई, जबकि बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी नन्हेलाल मिश्र के घर पर बृहस्पतिवार को लिंटर डाला जा रहा था। गांव के ही 50 वर्षीय रामनिवास और उनका 17 वर्षीय बेटा प्रदीप मजदूरी पर लिंटर डाल रहे थे। नवनिर्मित मकान के पड़ोस से बिजली की लाइन निकल रही है। मजदूर रामनिवास ने जैसे ही सरिया उठाकर लिंटर पर डालनी चाही, तभी सरिया बिजली लाइन से छू गई। सरिया में आए करेंट से रामनिवास गिरकर छटपटाने लगा। पिता को बचाने आया प्रदीप भी करेंट लगने से झुलस गया।
विज्ञापन

हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रामनिवास की मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे प्रदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के सामने बच्चों की परवरिश का संकट 
मिर्जापुर। बिजली के करेंट से मरे मजदूर रामनिवास के परिवार में उनकी पत्नी कटोरी देवी, बड़ा बेटा प्रदीप, पंद्रह वर्षीय बेटी ओमा देवी, तेरह वर्षीय शशि देवी, ग्यारह वर्षीय उषा आठ वर्षीय संगीता, पांच वर्षीय रिंकी तथा दो वर्षीय बेटा संदीप है। घर का गुजारा रामनिवास और नाबालिग बेटे प्रदीप की मेहनत मजदूरी से होता था। परिवार के कमाऊ मुखिया की मौत और प्रदीप के गंभीर रूप से झुलसने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। ओमा देवी के सामने बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed