{"_id":"818637195390bfd7f6460590f54db68a","slug":"womens-house-burn-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का विरोध करने पर महिला का घर फूंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का विरोध करने पर महिला का घर फूंका
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
थाना निगोही क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात दबंगोें ने एक महिला के घर में घुसकर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के घर में आग लगा दी। आग से तीन पशु और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ितों ने एएसपी सिटी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि गांव के पांच दबंग लोग नाजायज असलहों के साथ उसकी चाची के घर में घुस आए। हमलावर उसकी चाची को घसीटते हुए अपने साथ ले गए और उसके साथ रेप की कोशिश की। किसी तरह से उसकी चाची दबंगों के चंगुल से छूटकर भाग आई। इसके बाद रात में एक बजे दबंगों ने महिला के घर में आग लगा दी। आग में दो गाय, एक बछड़ा और सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। मामले में थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एएसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।