फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women protest occupation Accused of Beating the nude

कब्जे के विरोध पर महिला तो निर्वस्त्र पीटने का आरोप

Sun, 12 Apr 2015 09:05 PM IST
मीरानपुर (कटरा)
मीरानपुर (कटरा) Updated Sun, 12 Apr 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
Women protest occupation Accused of Beating the nude
खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव उत्तमपुर में मार्ग पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। घर में घुसकर गृहस्वामी और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि पुत्रवधू बचाने आई तो दबंगों ने उसे भी निर्वस्त्र करके पीटा। पीड़ित परिवार थाने शिकायत लेकर गया तो पुलिस ने घंटों थाने में बैठाए रखा। बाद में पीड़िता के पति को ही हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

गांव उत्तमपुर निवासी जयराम का कहना है कि उनके घर के बाहर सार्वजनिक रास्ता है। वह कई साल से इसी रास्ते से होकर निकलते हैं। आरोप है कि निकास की इस जगह पर पड़ोस के दबंग कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार को इन लोगों ने रास्ते पर कब्जे की कोशिश की तो जयराम ने विरोध किया। इस पर वे असलहे लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने जयराम और उनके बेटे अशोक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जब अशोक की पत्नी सरोजनी बचाने आई तो दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और फिर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

जयराम अपने बेटे और बहू को लेकर रात में ही करीब आठ बजे थाने पहुंचे और तहरीर दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें 11 बजे तक बैठाए रखा। बाद में जयराम और सरोजनी को तो छोड़ दिया, लेकिन अशोक को हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक लोग मामले को दे रहे तूल: एसओ
एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ  एनसीआर दर्ज की गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। कुछ राजनीतिक लोग मामूली विवाद को बेवजह तूल दे रहे हैं। महिला को निर्वस्त्र करके पीटने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed