फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women Cow Patio decorated with cow dung

महिलाओं ने गाय के  गोबर से सजाया आंगन

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women Cow Patio decorated with cow dung
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
जिले में श्रद्धापूर्वक ढंग से हुई भगवान गोवर्धन की पूजा
विज्ञापन

 दिवाली के अगले दिन अर्थात सोमवार को घरों में गोवर्धन पूजा की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने उपवास रखकर गाय के गोबर से घर के आंगन में आकृतियां बनाकर खील-खिलौनों और रुई से विधि-विधान पूजन किया।
माना जाता है कि आज के दिन ही इंद्र के प्रकोप से मथुरावासियों को बचाने के लिए गोवर्धन नामक विशाल पर्वत एक उंगली से उठा लिया था। इसी दिन की याद में महिलाओं ने गाय के गोबर से आंगन में गोवर्धन पर्वत उठाए भगवान कृष्ण, गोपियाें आदि की आकृतियां बनाकर उसकी पूजा अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आकृतियों के कोनों पर मिट्टी की कुचरिया रखकर और रुई से सजाकर खील- खिलौनों और मिष्ठान से पूजन किया। आरती कर भगवान कृष्ण से आशीष मांगा।
विज्ञापन

तिलहर। तहसील क्षेत्र में गोवर्धन का त्यौहार पूजा अर्चना के साथ मनाया गया। यहां बता दे कि प्रतिवर्ष गोवर्धन के त्यौहार पर गौशाला कमेटी द्वारा नगर में गायों को घुमाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु गायों की पूजा अर्चना करके उन्हें खीलेे खिलाते है, लेकिन इस बार बनी नई कमेटी के द्वारा गायें नही निकाली गई जिससे लोगों में मायूसी रही । 
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद। नगर और ग्रामीण अंचल में सोमवार को महिलाओं ने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन सजाए और सामूहिक पूजा की।
सिंधौली/मुड़िया पवार। कस्बे में गोवर्धन पूजा महिलाओं ने परिवार के साथ मनाई। इस दौरान बच्चों ने पटाखे भी छुड़ाए।
भावलखेड़ा। क्षेत्र में महिलाओं ने सोमवार को घरों के आंगन को गोबर से लीप कर साफ- सफाई की। इसके बाद गोवर्धन की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed