फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With the help of the villagers, including cargo thieves caught

ग्रामीणों की मदद से चोरों को माल सहित पकड़ा

Sat, 07 Nov 2015 09:20 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sat, 07 Nov 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
With the help of the villagers, including cargo thieves caught
गांव चौंरा के खेत से चोरी करने वाले युवक को पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। ग्रामीण चोर को माल सहित पकड़कर पुलिस थाने ले गए। जहां पुलिस ने चोरी और माल बरामद होने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन

गंगा के खादर में बसे ग्राम चौंरा निवासी सुधीर कुमार ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि उसके खेत में लगे पंपसेट का पंखा और कोहनिया एक पखवाड़ा पूर्व चोरी चला गया था। वह चोरों का पता लगाता रहा। उसे पता चला कि उसके पंपसेट का पंखा गांव के उपेन्द्र और उसके घर में रहने वाले अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौरसिया निवासी संजीव ने चोरी किया है। वह इन दोनों की निगेहबानी करता रहा। शुक्रवार को सायं उपेन्द्र और संजीव प्लास्टिक की बोरियों में खुले हुए पंखे का सामान लेकर ढाईगांव में कबाड़ी के यहां बेचने जा रहे थे, तभी उसने गांव वालों की मदद से दोनों को चोरी के सामान सहित ढाई रोड पर रपटा पुलिया के समीप पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी का पंखा और पंपसेट की कोहनिया के साथ थाने लाए गए उपेन्द्र व संजीव के विरुद्ध चोरी और चोरी का माल बरामद होने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed