फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With sensitivity counting Please RO and ARO

संवेदनशीलता के साथ मतगणना कराएं आरओ और एआरओ

Sun, 06 Dec 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
With sensitivity counting Please RO and ARO
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों की मतगणना के लिए रविवार को पुलिस लाइंस के सभागार में निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और सावधानी बरतते हुए मतों की गिनती कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने कहा कि मतगणना का कार्य बहुत संवेदनशील होता है। लोग एक-एक वोट के लिए बेचैन रहते हैं। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी तटस्थ रहते हुए 13 दिसंबर को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निरस्त किए जाने वाले मतों के विषय में जो भी बिंदु दिए गए हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ने के बाद संबंधित नियम-निर्देशों के तहत मतों को वैध अथवा अवैध ठहराने के बारे में अंतिम निर्णय करें।  
विज्ञापन

चुनाव प्रेक्षक प्रसाद ने अब तक हुए मतदान और मतगणना में बेहतर तरीके से कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की कार्य प्रणाली सराहते हुए कहा कि जिले में अधिकारियों को जिस तरह निर्वाचन कार्यों का बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया, उसी का परिणाम है कि यहां के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को शासन स्तर पर सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे राज्य निर्वाचन आयोग के कार्य में किसी कमी को लेकर शर्मिंदगी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे ने प्रेक्षक से मिली कार्य सराहना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतगणना चुनाव का अंतिम कार्य होता है। इसलिए पूरी सजगता के साथ वोटों की गिनती कराएं जिससे कि प्रशंसा पाने की पात्रता भविष्य में बनी रहे। डीडीओ त्रिपाठी ने प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना के लिए प्रत्येक मेज पर पेट्रोमैक्स लगवाने के साथ दोहरे जेनरेटर भी चालू रखें।
डीडीओ ने मतगणना टेबिल पर एजेंट वाली दिशा में ऊपर तक जाली लगवाने के निर्देश देते हुए कहा कि वोटों की गिनती के दौरान वीडियोग्राफी कराने के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही विभिन्न घोषणाओं के लिए लाउडस्पीकर भी लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना पंडाल के अंदर ज्वलनशील पदार्थ, मोबाइल फोन, माचिस आदि वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी। त्रिपाठी ने कहा कि विजेता को प्रमाण पत्र देने के साथ बता दें कि कोई व्यक्ति विजय जुलूस नहीं निकालेगा।


पीठासीन अधिकारी पर कार्यवाही के निर्देश
चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सुबह लोनिवि के निरीक्षण भवन में एक घंटे तक जन सामान्य के लोगों से भेंट की और उनकी चुनाव से संबंधित समस्याओं व शिकायतों का अनुश्रवण किया। इस दौरान उनके संज्ञान में लाया गया कि तीसरे चरण के मतदान में खुदागंज ब्लॉक के सिउरा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी सरकारी वाहन से न जाकर अपने वाहन से मतदान के दिन सुबह पहुंचे ओर सात बजे के बाद एक प्रत्याशी का पोलिंग एजेंट यह कहकर नहीं बनाया कि अब पोलिंग एजेंट नहीं बनेंगे। प्रकरण को प्रेक्षक ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed