{"_id":"a3fc6c3ef877303c9bd58e65bf56f65b","slug":"wild-pig-attack-three-farmers-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर के हमले में तीन किसान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली सुअर के हमले में तीन किसान घायल
शाहजहांपुर
Updated Sun, 12 Apr 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव पूर्वी रमापुर में रविवार को एक और लखीमपुर के थाना पसगवां क्षेत्र में दो किसानों पर खेत में गेहूं की फसल काटते समय जंगली सुअर ने हमला बोल दिया। हमले में तीनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांट के गांव रमापुर निवासी 45 वर्षीय यूनिस अपने खेत में गेहूं काट रहे थे, तभी जंगली सुअर ने उन पर हमला बोल दिया। साथ में गेहूं काट रहे यूनिस के भाई ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह सुअर को भगाया। यूनिस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी 40 वर्षीय भइयालाल, भाई सर्वेश और रामदिनेश के साथ गेहूं काट रहे थे, तभी एक जंगली सुअर ने पीछे से भइयालाल पर हमला कर दिया। सुअर ने उन्हें जमीन पर पटककर रौंद दिया। सर्वेश और रामदिनेश ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। किसी तरह ग्रामीणों ने सुअर को भगाया। इसके बाद पड़ोसी गांव नवादा में इसी सुअर ने गेहूं काट रहे नन्हें पर हमला कर दिया। सुअर के हमले में भइया लाल और नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुअर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
जंगली सुअर के हमले के बाद गांव रमापुर और पसगवां क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर और नवादा में ग्रामीणों में दहशत हैं। ग्रामीण डर की वजह से खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं।