फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife had killed Omkar

पत्नी ने ही की थी ओमकार की हत्या

Sun, 25 Jun 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wife had killed Omkar
खुलासा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
बलेली गांव के ओमकार की हत्या पत्नी नीतू ने सिर पर हथौड़ी से प्रहार करके की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। उसने शराबी पति की यातनाओं से तंग आकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

19 जून को घटी इस हत्या की घटना की रिपोर्ट नीतू ने गांव के ही अर्जुन के खिलाफ दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रजी अहमद ने विवेचना के दौरान नीतू से घटना के संबंध में गहराई से पूछताछ की तो पुलिस के पूछे गए सवालों में उलझ गई। हालांकि उसने पूछताछ से बचने के लिए बेहोश हो जाने का ड्रामा भी किया, लेकिन पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराने के बाद होश में आने पर पूछताछ जारी रखी तो वह टूट गई। पुलिस का सवाल मौके से खून का साफ होना और घर में रखी रहने वाली हथौड़ी का गायब होना उसके गले की हड्डी बन गया। इसके अलावा उसने घटना को अंजाम देने के बाद अपने कपड़े भी धोए, क्योंकि जिसके पति की घर में लाश पड़ी हो, तो क्या वह कपड़े धो पाएगी। यह सवाल भी पुलिस जेहन में कौंध रहे थे। इन सवालों का जवाब भी उसके पास नहीं था, लिहाजा उसने फिर सच्चाई कबूल दी। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि पति के सिर पर उसने हथौड़िया से तीन बार किए। घटना के समय पति नशे में था। हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति शराबी था और नशे में वह असहनीय शारीरिक यातनाएं देता था। दूसरे पुरुषों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाता रहता था। उसकी इन्हीं हरकतों से तंग आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

000000000000
नशे के लिए सब कुछ बेच दिया
पति की हत्या के मामले में जेल जाने से पहले उसने बताया कि उसकी ओमकार से शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। ओमकार ने शराब पीना शुरू किया तो सिंधौली क्षेत्र के गांव अदमापुर का मकान बेच दिया। इसके बाद वह लोग रेती मोहल्ले में रहे। फिर बलेली में रहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
बच्चों को ओमकार के परिजन ले गए साथ
नीतू को पति ओमकार की हत्या करने का कोई मलाल नही है। उसे अपने दोनों बेटों दस वर्षीय नितिन आठ वर्षीय राजा से दूर रहने का मलाल है। अब उनकी ओमकार के परिवार में रहने वाले एक बुजुर्ग करेंगे। वह बलेली गांव से बच्चों को अदमापुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed