फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Why the body of Shakir Hide and seek police

शाकिर के शव को क्यों  छिपा रही कटरा पुलिस

Wed, 12 Jul 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मीरानगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी शाकिर की हत्या कर शव मीरानपुर कटरा क्षेत्र में फेंका गया है, लेकिन कटरा पुलिस इस मामले को पूरी तरह से दबाने में लगी है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस ने एसपी को भी घटना के बारे में बताना मुनासिब नहीं समझा है। आरोपी घटना में शामिल वैन छोड़कर भाग गए जोकि थाने में खड़ी है। जबकि थानाध्यक्ष प्रवेश सिंह ने बताया कि कुछ लोग मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति को घायल अवस्था में लेकर जा रहे थे, उसे बरेली के सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया है। जिस शाकिर के बारे में बात की जा रही है, वह न तो यहां का रहने वाला है और न ही यहां से घटना का कोई संबंध है। इस संबंध में बरेली स्थित सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉ. ब्रजेश्वर ने बताया कि पिछले दो दिनों में शाकिर नाम का कोई भी व्यक्ति हमारे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। देर रात एसपी केबी सिंह ने इस संबंध में थानाध्यक्ष से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि थाना इंचार्ज से मिली जानकारी के अनुुसार शव थाने नहीं आया, बल्कि गंभीर हालत में एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस चालक रवि को किसी ने फोन पर सूचना दी थी। उसने शाकिर को कहां से उठाया। इसकी अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed