फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Where to go after defecation Seven hundred and fifty students

आखिर शौच को कहां जाएं साढ़े सात सौ छात्र-छात्राएं

Tue, 19 May 2015 12:37 AM IST
बंडा (शाहजहांपुर)
बंडा (शाहजहांपुर) Updated Tue, 19 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में किराए के भवनों में संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालयों में
विज्ञापन
से 11 विद्यालयों में शौचालय नहीं हैं। इन विद्यालयों में पढ़ रहीं करीब साढ़े सात सौ छात्र-छात्राएं आखिर शौच के लिए कहां जाएं यह दिक्कत विद्यालय स्टॉफ को भी सता रही है। इसकी जानकारी शिक्षा अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो पा रहा है, जबकि शासन स्तर से सभी विद्यालयों में शौचालय को अनिवार्य कर दिया गया है।
नगर क्षेत्र में 61 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 10 विद्यालयों में शौचालय ही नहीं है। यह सारे विद्यालय किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिससे इनमें शौचालय बनवाने के लिए भवन स्वामी तैयार नहीं होते हैं। इस वजह से न सिर्फ छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है, बल्कि विद्यालय स्टॉफ को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालय स्टॉफ का कहना है कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। वहां से निर्देश मिलने और मकान मालिकों की सहमति मिलने के बाद ही कुछ किया जा सकता है। शौचालय विहीन विद्यालयों की सूची में प्राथमिक विद्यालय घूरनतलैया, भारद्वाजी द्वितीय, सिंजई, मतानी, रंगीन चौपाल, तारीन टिकली प्रथम, अलीजई, हाथीथान प्रथम, अजीजगंज प्रथम एवं द्वितीय एवं बाबूजई द्वितीय शामिल हैं।


‘शहर में किराए के भवनों में संचालित हो रहे विद्यालयों के भवन स्वामियों से शौचालय निर्माण के लिए उनकी सहमति लेनी है। इसके लिए भवन स्वामियों की बैठक मंगलवार को करेंगे। भवन स्वामियों शौचालय सहमति लेकर शौचालय निर्माण कराया जाएगा।Ó
-मुन्नालाल त्रिवेदी, नगर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed