फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When checking vehicle theft Three bikes seized

वाहन चेकिंग के वक्त चोरी की तीन बाइक बरामद

Sat, 30 Jan 2016 12:20 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

 वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ्ज्ञ ही उसकी निशानदेही पर दो अन्य बाइक भी बरामद की है।

विज्ञापन

कोतवाल अरूण कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तीन लोग चोरी की एक बाइक लेकर कटरा बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने हाईवे पर आ रही बाइक को जब रोका तो दो युवक कूद कर भाग गए। एक को पुलिस ने दबोच लिया। जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रेमवीर पुत्र बहोरन निवासी बरी प्रसिद्ध पुर थाना गढिय़ा रंगीन बताया और कहा कि यह बाइक प्रमोद पुत्र राममिलन व रामजी पुत्र रामकुमार निवासी गांव सिमरिया सैदपुर थाना कांट ने चोरी की है। इसे वह लोग बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य बाइक  सिमरिया सैदपुर से प्रमोद व रामजी के घर से बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को बाइक चोरी के आरोप में जेल भेज दिया है तथा दो अन्य की तलाश जारी है। कोतवाली में सीओ विजय शंकर मिश्रा ने आरोपी प्रेमवीर से पूछताछ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed