{"_id":"6398778b7adb757117df8109c5a42f4f","slug":"wheel-out-the-mini-the-truck-overturned-killing-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहिया निकलने से मिनी ट्रक पलटा, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहिया निकलने से मिनी ट्रक पलटा, तीन की मौत
जलालाबाद
Updated Sun, 31 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव उदरापुर के पास रविवार सुबह सीमेंट लदे मिनी ट्रक का अचानक पहिया निकल गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में तीन लोग सीमेंट की बोरियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान दोपहर तक तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में जलालाबाद क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर अफगानान निवासी 25 वर्षीय हृदयेश, 45 वर्षीय दीप सिंह और बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिठौलिया निवासी 30 वर्षीय गंठे शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
बरेली से सीमेंट की करीब सौ बोरियां लादकर एक मिनी ट्रक जलालाबाद की तरफ जा रहा था। कटरा से ट्रक में हृदयेश, दीप सिंह और गंठे जलालाबाद जाने के लिए सवार हो गए। तीनों सीमेंट की बोरियों पर ट्रक में पीछे बैठ गए। सुबह करीब नौ बजे जलालाबाद से करीब पांच किलोमीटर पहले गांव उदरापुर के पास अचानक ट्रक का पिछला पहिया निकल गया। इससे मिनी ट्रक असंतुलित हो गया और खाई में जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों ने मदद से सीमेंट की बोरियां हटाकर नीचे दबे हृदयेश, दीप सिंह और गंठे को निकाला। तीनों को जलालाबाद सीएचसी भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही हृदयेश ने दम तोड़ दिया, जबकि दीप सिंह की मौत करीब एक घंटे बाद शहर के निजी अस्पताल में हो गई। घायल गंठे ने बरेली ले जाते समय दम तोड़ दिया।
हृदयेश साली की शादी से लौट रहे थे घर
जलालाबाद के गांव सिकंदरपुर अफगानान निवासी हृदयेश की ससुराल थाना कटरा क्षेत्र के गांव भोजपुर में हैं। शनिवार को हृदयेश की साली की शादी थी। हृदयेश अपनी पत्नी और गांव के दीप सिंह के साथ शादी में शामिल होने गए थे। पत्नी को ससुराल में छोड़कर हृदयेश सुबह दीप सिंह के साथ घर जाने के लिए कटरा में जलालाबाद रोड पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। जब काफी देर तक कोई सवारी नहीं मिली तो हृदयेश, दीप सिंह और पास में खड़े गंठे सीमेंट से लदे मिनी ट्रक में सवार हो गए।
विज्ञापन
सिकंदरपुर में मचा कोहराम
मृतक हृदयेश और उनके पड़ोसी दीप सिंह का शव गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। हृदयेश अपने पिता ऋषिपाल के पांच बेटों में सबसे बड़े थे। पांच साल पहले हृदयेश की शादी नन्ही लली से हुई थी। हृदयेश के चार साल की बेटी छाया है। बहन की शादी में शामिल होने गईं नन्ही लली को पति की मौत की खबर नहीं दी गई। उन्हें बताया गया है कि हृदयेश के चोट लगी है। घर वापस आ जाओ। दीप सिंह की गृहस्थी अभी पूरी तरह कच्ची है। उनके घर में पत्नी रामसुखी के अलावा तीन लड़के हैं। इनमें 15 वर्ष का विकास सबसे बड़ा है। घर के मुखिया की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतकों की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब है। वे मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।