फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wagers shot with pistol

कृभको फैक्ट्री के मजदूर की गोली मारकर हत्या

Wed, 04 Feb 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर/कांट।
शाहजहांपुर/कांट। Updated Wed, 04 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
wagers shot with pistol
थाना कांट क्षेत्र के गांव टाडा पर्वतपुर में रहने वाले 45 वर्षीय रक्षपाल कुशवाहा की जांजलपुर के पास मंगलवार रात अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। रक्षपाल, कृभको श्याम फर्टिलाइजर फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वह शाम करीब आठ बजे साइकिल से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

गांव टाडा पर्वतपुर में रहने वाले रक्षपाल कृभको श्याम फर्टिलाइजर फैक्ट्री में करीब 20 वर्ष से काम कर रहे थे। वह यूरिया प्लांट में हेल्पर के पद पर काम करते थे। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे वह घर से रात की शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए साइकिल से निकले थे। गांव जांजलपुर (कांट-टाडा पर्वतपुर मार्ग) के पास मुनीम जी की पाकड़ के पास किसी अज्ञात हमलावर ने रक्षपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली रक्षपाल के सीने में लगी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सात बजे गांव के मानसिंह फैक्ट्री से ड्यूटी करके घर लौट रहे थे, तो उन्होंने रक्षपाल के शव को जमीन पर पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने उसके परिवार वालों को दी। परिवार वालों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन हमलावर का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारा कोई परिचित ही संभव  
रक्षपाल पर हमला करने वाला कोई परिचित ही निकलने की संभावना है। जिससे बात करने के लिए रक्षपाल ने घटनास्थल पर साइकिल खड़ी कर दी थी। बात करने के दौरान रक्षपाल को हमलावर ने गोली मार दी। गोली सीने पर सटाकर मारी गई है। अगर कोई लूट के इरादे से रक्षपाल के गोली मारता तो रक्षपाल अपनी साइकिल खड़ी नहीं करता। हमलावर मामले को लूट का दर्शाने के लिए मोबाइल, पर्स और गेट पास ले गया। रक्षपाल के पर्स में मात्र 60 रुपये थे। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि हमलावर कोई जान-पहचान का हो सकता है। लूटे गए मोबाइल से हत्या का राज खुल सकता है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है।

मानसिंह के साथ जाता तो शायद नहीं होती घटना
रक्षपाल गांव में रहने वाले अपने दोस्त मानसिंह के साथ रोजाना फैक्ट्री जाता था। मंगलवार की रात मानसिंह की साइकिल खराब थी, इसलिए वह पहले गांव से निकल गया। अगर मानसिंह और रक्षपाल एक साथ निकलते तो शायद यह घटना टल जाती।

भगवन्ना का इकलौता बेटा था रक्षपाल
रक्षपाल के पिता रामस्वरूप की चार साल पहले मौत हो चुकी है। रक्षपाल, मां भगवन्ना का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से भगवन्ना का बुरा हाल है। पत्नी रूपादेवी अपने बेटे अनूप और चार बेटियों, साधना, विनीता, राखी और पायल को सीने से लगाकर बेहाल है। रक्षपाल ने बेटे अनूप और बेटी साधना की शादी कर दी थी। अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी अनूप के सिर पर आ गई है।


अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
बेटे अनूप की तहरीर पर कांट पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम हमलावर की तलाश में जुट गई है।

ग्रामीणों बोले, मिलनसार था रक्षपाल
टाडा पर्वतपुर में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि रक्षपाल बहुत भला और मिलनसार आदमी था। कभी किसी से उसका कोई विवाद नहीं हुआ। परिवार वालों ने भी बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

घटनास्थल का निरीक्षण करके लग रहा है कि हत्या करने वाला कोई परिचित हो सकता है। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। हत्या का शीघ्र खुलासा हो जाएगा।
- राजेश कुमार सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed