फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   visra check

सैकड़ों विसरा रखे जांच के लिए

Sun, 08 Feb 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट होने पर विसरा जांच के लिए रख लिया जाता है। जरूरत पड़ने पर कोर्ट के आदेश पर विसरा की जांच कराई जाती है। पुलिस लाइंस के अस्पताल में करीब साढ़े चार सौ विसरा जांच के लिए रखे हुए हैं। इनमें से काफी तो कई साल पुराने हो गए हैं। कुछ की हालत ऐसी हो गई है कि शायद ही जांच बाद उनसे कोई रिजल्ट मिल सके।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मौत या फिर मौत का कारण स्पष्ट न होने पर शव के पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया जाता है। अगर कोर्ट में कोई विसरा जांच कराने की मांग करता है तो विसरा जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाता है। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होती है, लेकिन ऐसा बहुत कम मामलों में ही होता है।
विज्ञापन

करीब 450 विसरा जांच के लिए रखे
पुलिस लाइंस अस्पताल में करीब साढ़े चार सौ विसरा जांच के लिए रखे हैं। इनमें से कई तो ऐसे है जो कई साल पुराने हो चुके हैं। इन्हें पुलिस लाइंस में बने एक कमरे में अलमारियों में शीशे के पॉट में बंद करके रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है विसरा
विसरा में मृतक के गुर्दे का कुछ हिस्सा, किडनी का कुछ हिस्सा, आंत का कुछ हिस्सा और पेट की थैली रखी जाती है। इन्हें नमक के संतृप्त घोल में शीशे के पॉट में शील करके रखा जाता है। अस्पताल के कर्मचारी लगातार इनकी देखभाल करते रहते हैं।


कोर्ट के आदेश पर ही कोई विसरा जांच के लिए भेजा जाता है। अगर कोर्ट आदेश करेगी तभी विसरा नष्ट किया जा सकता है। इसकी पुष्टि करना मुश्किल है कि विसरा कितने दिनों में खराब हो जाता है।
- डॉ. ओपी गौतम, प्रभारी पुलिस लाइंस अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed