फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   virodh

परिवार वालों ने नहीं किया छंगालाल का अंतिम संस्कार

Sun, 14 Dec 2014 12:47 AM IST
बंडा(श्ााहजहांपुर)
बंडा(श्ााहजहांपुर) Updated Sun, 14 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
virodh

गांव मानपुर पिपरिया में छंगालाल की मौत मामले में शुक्रवार को पोस्टमार्टम

विज्ञापन
होकर शव घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शनिवार को पूरे दिन परिवार के लोगों को अंतिम संस्कार किए जाने के लिए मनाया जाता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को छंगालाल के पुत्र ओमकार का खेत की सिंचाई करते समय गांव के ही गुरदीप सिंह आदि से विवाद हो गया था। जानकारी पर छंगालाल भी खेत पर गया। बाद में वह बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा मिला। पुत्र राजेंद्र ने गुरदीप सिंह सहित पांच लोगों पर पिता पर पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

डॉक्टरों ने छंगालाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया और शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में शव पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया और मौत का कारण हार्ट अटैक से बताया गया था।

शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पुत्र राजेंद्र ने दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शनिवार को सीओ बीडी कठेरिया गांव पहुंचे और मृतक के परिवार वालों को अंतिम संस्कार के लिए मनाया, लेकिन वे लोग तैयार नहीं हुए।

मृतक का पुत्र राजेंद्र घर से कहीं चला गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि छंगालाल की हत्या की गई है। सीओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed