{"_id":"75822afeb0cf018e5a10c73ea5bfe3ed","slug":"violence-bucks-mobile-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर रुपये, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर रुपये, मोबाइल लूटा
पुवायां
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुंइया किरतापुर निवासी दिनेशपाल सिंह ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि बुधवार को वह अपने घर से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही चार लोग मिले और तमंचा तानते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। उक्त लोगों ने कहा कि खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाली तो जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि उनका मोबाइल और 15 सौ रुपये भी लूट लिए गए। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन हलका दरोगा ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन