फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Van driver hanging By suicide

वैन चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 13 May 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 13 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Van driver hanging By suicide
कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय ब्रजकिशोर उर्फ विजयपाल का शव मंगलवार सुबह कांशीराम कॉलोनी के पीछे नहर किनारे पेड़ पर लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूल रूप से थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शाहमतगंज गौंटिया निवासी विजयपाल कांशीराम कॉलोनी में रहते थे। वह एक स्कूल की वैन चलाते थे। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे विजयपाल घर से यह कहकर निकले कि मोहल्ला कटियाटोला में किसी को उधारी के रुपये देने जा रहे हैं। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे विजयपाल ने अपने बेटे विनोद को फोन करके बताया कि नहर किनारे कुछ लोगों उन्हें घेर लिया है। ये लोग उनकी हत्या कर देंगे। इसके बाद विनोद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नहर किनारे विजय को तलाश करने गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद परिवार वाले पूरी रात विजय को तलाश करते रहे। मंगलवार की सुबह विजय का छोटा भाई नहर के किनारे झाड़ियों के आसपास फिर से उनकी तलाश में गया। विनोद को झाड़ियों में विजय की चप्पल दिखाई दी। इसके बाद विजय ने झाड़ियों में विनोद की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच विनोद की नजर एक पेड़ पर गई। विजय का शव करीब 40 फिट ऊपर डाल पर रस्सी से लटका हुआ था। शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। विजय के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बताया गया है कि विजय की मौत फांसी पर लटकने से हुई है।
विज्ञापन


बिजली विभाग की सीढ़ी लगाकर उतारा गया शव
विजय का शव पेड़ पर करीब 40 फीट ऊपर लटका हुआ था। शव को उतारने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बिजली के खंभे पर लगाई जाने सीढ़ी को मंगाया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने काफी मुश्किल से शव को पेड़ के नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय की आत्महत्या पर उठ रहे कई सवाल
विजयपाल की आत्महत्या पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर विजय पेड़ पर इतने ऊपर चढ़कर फांसी क्यों लगाएगा। इसके साथ विजय ने जिस रस्सी से फांसी लगाई है, वह दोहरी और काफी मोटी है। रस्सी का जो सिरा पेड़ की डाल से बंधा हुआ है, उसमें कई गांठ लगाई गई हैं। इसके साथ ही रस्सी के दोनों सिरे एक बराबर कटे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी ने रस्सी के सिरे एक साथ काटे हैं। इसके साथ ही मृतक के चेहरे पर गमछा लिपटा हुआ है। फंासी लगाने वाला शख्स आखिर चेहरे पर गमछा क्यों लपेटेगा। पेड़ के पास एक साथ चप्पल रखी मिलना भी संदेह पैदा कर रही हैं।

रात में घेरने वालों ने ही की हत्या
मृतक के बेटे विनोद ने पुलिस को बताया कि रात में उसके पिता को नहर के पास कुछ लोगों ने घेर लिया था। जिसकी सूचना पिता ने फोन पर दी थी। रात में ही वह परिवार वालों के साथ पिता को तलाश करने के लिए नहर किनारे गए थे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोप है कि पिता को घेरने वाले लोगों ने उनकी हत्या करके शव पेड़ पर टांग दिया।


विजयपाल का शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर लटका मिला था। इतनी ऊंचाई पर हत्या करके शव लटकना संभव नहीं है। मृतक के शरीर पर भी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीप्रकाश राय, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed