{"_id":"c86a270f7c96ec56b636cf479b2155c5","slug":"unchecked-entered-the-car-going-to-the-store-young-man-gunned-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार दुकान में जा घुसी, बाल-बाल बचा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार दुकान में जा घुसी, बाल-बाल बचा युवक
जलालाबाद।
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह तड़के करीब चार बजे फर्रुखाबाद रोड पर याकूबपुर तिराहे के पास तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर कई जगह टकराती हुई बंद दुकान के शटर में जा घुसी। हादसे में गनीमत रही कि पहले यह कार वहां सो रहे युवक की चारपाई से टकराई, जिससे चारपाई चकनाचूर हो गई, लेकिन युवक बाल-बाल बच गया। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में सुरक्षित बचे सचिन शर्मा के मुताबिक चारपाई टूटने के साथ ही अचानक तेज धमाका होने से आसपास घरों के लोग भी जाग गए। बताया कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जिससे चालक ने उस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वह वहां रखे खोखे, पेड़ से टकराती हुई चारपाई को तोड़कर दुकान में शटर में जा घुसी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि कांट क्षेत्र का निवासी विजय पाल कार को चला रहा था जो शराब के नशे में था। उसके साथ उसका भांजा भी था, जिन्हें चोट होने के कारण अस्पताल भेज दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है।