फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Udara Naukhase robbed of the young man in a million, animals seized

उदारा नखासे में युवक से एक लाख की लूट, जानवर भी छीने

Sun, 29 Nov 2015 12:28 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 29 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Udara Naukhase robbed of the young man in a million, animals seized
उदारा के नखासे में जानवर बेचने जा रहे युवक से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने मारपीट कर एक लाख की नगदी लूट ली और जानवरों को छीन लिया। पीड़ित ने थाना निगोही में शिकायत की तो उसके टरका दिया गया। पुलिस इसे मारपीट की घटना मान रही है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के बल्लिया निवासी राजू पुत्र छोटे लाल ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि 26 नवंबर को निगोही थाना क्षेत्र के उदारा गांव का नखासा था, जहां वह अपने तीन सुअर बेचने गया था तथा घर से एक लाख रुपये लेकर वहां से और जानवर खरीदकर लाने को था।
विज्ञापन

राजू के अनुसार नखासे के पास पहुंचने पर निगोही के आधा दर्जन से अधिक वाल्मीकि युवकों ने उसको घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है हमलावरों ने उससे एक लाख की नगदी लूट ली। उसके तीनों सुअर छीन लिए। जान बचाकर किसी तरह वह थाने निगोही गया, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू का आरोप है कि आरोपी उदारा गांव के नखासे में बाहर से आने वाले जानवर विक्रेताओं के साथ इसी तरह से लूटपाट कर भगा देते हैं। बाहरी होने के कारण अधिकतर विक्रेता डर के मारे कुछ कार्रवाई नहीं कर पाते हैं।


उदारा गांव के नखासे में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट होने की बात संज्ञान में आई है। लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। - विनोद मिश्रा, एसओ निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed