फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two killed, three injured in road accdents

हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Tue, 30 Jan 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in road accdents
victim's kin
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला में भर्ती कराया गया। जहां से परिवार के लोग घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव जमौर निवासी श्याम सिंह का 28 वर्षीय बेटा अंकेश सिंह अकर्रारसूल पर स्थित आटो एजेंसी से काम करके सोमवार रात घर जाने के लिए बरेली मोड़ पर टेंपो पर बैठ लिया। यहीं से गांव ददरौल निवासी 25 वर्षीय आयुष मिश्रा, 18 वर्षीय वैभव मिश्रा व 25 वर्षीय कोमल शुक्ला भी अपने घर से जाने के लिए टेंपो पर बैठ गए। यह तीनों किसी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देकर लखनऊ से लौटे थे। घने कोहरे में टेंपो रात करीब 11 बजे कांट-जलालाबाद रोड पर ददरौल मोड़ के पास पहुुंचा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो सवार लोग लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अंकेश को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों के परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। उधर, मदनापुर थाना क्षेत्र के कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव बरखेड़ा जैपाल के पास मंगलवार दोपहर एक बजे कंटेनर की चपेट में आकर थाना तिलहर क्षेत्र के गांव छोटी टहिया निवासी साइकिल सवार तौले के 25 वर्षीय पुत्र रामवीर की मौत हो गई। वह बिनौरा गांव स्थित तिलहर चीनी मिल के गन्ना सेंटर से गन्ना की पर्चियां लेकर साइकिल से तिलहर जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


ऐसे पहुंची अंकेश के परिजनों तक सूचना
अंकेश अकर्रारसूलपुर में आटो एजेंसी पर काम सीख रहा था। बरेली मोड़ पर टेंपो पर बैठने के बाद उसने मोबाइल से घर वालों से बात की, लेकिन जब वह निर्धारित समय आधा घंटे के बाद भी घर नहीं पहुंचा, तब भी परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर कॉल की। कई बार रिंग जाने के बाद भी कॉल रिसीब नहीं हुई। लगभग 11:30 बजे जिला अस्पताल में किसी ने कॉल रिसीब करके अंकेश की मौत की जानकारी परिजनों को दी। अंकेश की आठ माह पहले ही बिरजू से शादी हुई थी। वह तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed