फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two died in accident

दोनों दोस्तों के जनाजे एक साथ हुए दफन

Mon, 10 Aug 2015 11:06 PM IST
मीरानपुर कटरा।
मीरानपुर कटरा। Updated Mon, 10 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
two died in accident
रविवार को सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए कस्बा के मोहल्ला नादिरशाह के अकील और इकराम को सोमवार को गमगीन माहौल में सुपर्दे खाक किया गया। मोहल्ले से एक साथ दो दोस्तों के जनाजों को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला नादिरशाह में रहने वाले मुन्ने कुरैशी का बेटा 29 वर्षीय अकील और 30 वर्षीय इकराम पुत्र हबीब की गहरी दोस्ती थी। दोनों एक साथ पशु खरीददारी का धंधा भी करते थे। ज्यादातर समय दोनों एक साथ गुजारते थे। रविवार को इकराम ने जब अकील से अपनी ससुराल जाने का जिक्र किया तो वह भी उसके साथ हो लिया। दोनों को नहीं पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। दोनों एक बाइक पर घर से निकले थे। इकराम अपनी ससुराल शाहजहांपुर के पुत्तूलाल चौराहा पर कुछ देर रुका था। इसके दोनों बाइक से घर लौटने के लिए निकले थे। उन्हें इस बात का इल्म नहीं था कि बीच रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। जब उनकी बाइक तिलहर थाना क्षेत्र में पॉवर हाउस के निकट दौड़ रही थी, तभी सामने से मौत बनकर आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। जब हादसे की खबर दोनों के घरों में पहुंची तो कोहराम मच गया। सोमवार को जब उनके शव घरों को पहुंचे तो उनके घरों से निकल रहीं परिवार वालों की चीखों ने गली से गुजरने वाले हर शख्स को ठिठकने पर मजबूर कर दिया। वहीं जनाजों में शामिल हर व्यक्ति की आंखों से आंसू बह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed