फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two coal steal one's RPF Inspector

कोयला चोरी में नपे आरपीएफ के दो दरोगा

Wed, 22 Apr 2015 11:38 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 22 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two coal steal one's RPF Inspector
रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन से कोयले के काले कारोबार का मामला हो या फिर सेक्सन में हो रही वायरकटिंग की वारदातों का। दोनों ही मामलों में अपराधियों पर नकेल न कसने के कारण रोजा आरपीएफ  के प्रभारी मो. अनीस और एएसआई गजेंद्र सिंह पर गाज गिर गई। इन दोनों का तबादला उधमपुर, जम्मू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से रामप्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन से कोयला चोरी का मामला सुर्खियों में था। इस पूरे मामले मे रोजा आरपीएफ  के साथ मंडी गेट के एक ट्रांसपोर्टर की भूमिका संदिग्ध थी। इसको लेकर महोलिया गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर रोजा आरपीएफ, ट्रांसपोर्टर और एक दबंग के खिलाफ  सांसद से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

मामला हाई प्रोफाइल होने के बाद सांसद कृष्णाराज और प्रदेश के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने इस पूरे मामले को डीजी आरपीएफ  से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को भी घटना से अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अचानक रोजा आरपीएफ  पोस्ट पर आए। दोनों ही दरोगाओं को रिलीव करने की प्रक्रिया प्रारंभ की, लेकिन प्रभारी मो. अनीस खां ने स्थानांतरण आदेश नहीं लिया। जिनको विभागीय माध्यमों से आदेश रिसीव कराने की कवायद जारी है।

प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि रोजा आरपीएफ  प्रभारी मो. अनीस और एएसआई गजेंद्र सिंह का स्थानांतरण उधमपुर,जम्मू कर दिया गया है। उनके स्थान पर रोजा की कमान किसको दी गई है? यह अभी साफ  नहीं हो सका है। उधर, राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा द्वारा भी इस मामले की जांच कराने एसपी आरपीएस यादव से कहा गया था। एसपी द्वारा इस मामले में एएसपी देहात आशाराम यादव को सौपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed