{"_id":"43171e32676781b7f6c9cf43b34959d1","slug":"two-arrested-in-an-encounter-with-the-prize-of-five-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार के इनामी समेत मुठभेड़ में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार के इनामी समेत मुठभेड़ में दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और थाना सदर बाजार पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुवायां रोड रामनगर तिराहे से मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनका एक साथी भाग निकला। इनके पास से चोरी के जेवरात, पिकअप गाड़ी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इस गिरोह ने दस दिन पहले ईदगाह रोड पर पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाना सदर बाजार पुलिस वांछित अपराधियों और संदिग्ध व्यक्ति की पुवायां रोड स्थित रामनगर तिराहा पर चेकिंग कर रही थी, तभी वहां पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि पुवायां तरफ से पांच हजार का इनामी बदमाश बोलेरो पिकअप में सवार होकर आ रहा है। पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच की टीम ने तिराहे के आसपास घेराबंदी कर ली। पिकअप गाड़ी को देखकर पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। पिकअप चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फायर कर दिया। क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने भी गन प्वांइट पर बदमाशों को रोक लिया। इसमें से पिकअप चालक भागने में कामयाब रहा, जबकि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने मोहल्ला मामुड़ी में 19 अगस्त की रात, 27 जून को सैनिक कॉलोनी से, 29 अगस्त को मोहल्ला सुभाषनगर से, 17 अगस्त को जीआईसी तिराहा के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के गेस्ट हाउस से चोरी की घटना को कबूल किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात और दो रसोई गैस के सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला छोटा ककरा निवासी फूल कुरैशी थाना आरसी मिशन से पांच हजार का इनामी बदमाश है। इसी ने तीन अगस्त की रात ईदगाह रोड पर पुलिस टीम पर फायर किया था, दूसरा हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव एगवां निवासी शफीक उर्फ बड़े भाई है।