फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Try to spoil the atmosphere in Babuji

बाबूजई में फिर माहौल खराब करने की कोशिश

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Try to spoil the atmosphere in Babuji
बाबूजई में फिर माहौल खराब करने की कोशिश
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में होली के दिन हुए बवाल के बाद शुक्रवार रात फिर किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि मोहल्ले में तनाव को देखते हुए अभी भी पुलिस बल तैनात है लेकिन कोई शरारती तत्व एक पक्ष के एक व्यक्ति के घर पत्थर फेंक कर भाग गया। इससे लोग घर के बाहर निकलने लगे और तनाव फैल गया। मौके पर तैनात पुलिस ने लोगों को शांत किया। बताते चलें, होली के दिन मोहल्ला बाबूजई में कटबाग के पास से हाजी जमील अहमद गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने पिचकारी चला दी और जमील अहमद के कपड़ों पर रंग पड़ गया। इस पर जमील ने बच्चे की पिटाई कर दी थी। बच्चे के परिवार वालों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। हमले में तीन लोग घायल भी हो गए थे। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान कर दिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद भी शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ले के सुरेश के घर में शरारती तत्वों ने तीन पत्थर फेंके दिए। सुरेश ने इसकी सूचना मोहल्ले में दी तो लोग गुस्साने लगे। माहौल खराब होते-होते बचा। सुरेश ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर सुरक्षा पर तैनात पुलिस कर्मियों को घर में पत्थर फेंके जाने की सूचना दी। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की लेकिन पत्थर फेंकने वालों का पता नहीं चला। घटना की सूचना पर कोतवाल केके तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले वालों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed