फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trola crushed by the death of teenager, angry people put the jam

ट्राला से कुचलकर किशोर की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
कांट-जलालाबाद रोड पर शनिवार शाम गरई पुलिया के पास गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्राला से कुचलकर किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को बुलाए जाने व मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। एसडीएम सदर रामजी मिश्रा व सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। थाना कांट क्षेत्र के गांव पिपरौला निवासी 15 वर्षीय झबेर वर्मा पुत्र राजेश वर्मा शनिवार लगभग छह बजे पैदल अपने खेत पर जा रहा था। गरई पुलिया के पास सड़क पार करते समय कांट की ओर से तेज रफ्तार गन्ना भरा ट्रैक्टर-ट्राला आ गया और उसकी चपेट में झबेर वर्मा आ गया। सड़क पर गिरते ही ट्राला का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों को रोते-बिलखते देख लोग गुस्से में आ गए और उन लोगों ने जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर अजीत रोरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह लोग शांत नहीं हो रहे थे। उत्तेजित लोगों का कहना था कि जब तक राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा मौके पर नहीं आएंगे और मुआवजे का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक जाम नहीं खुलेगा। लगभग डेढ़ घंटे के जाम में कांट व शहर की तरफ के वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गईं। एसडीएम सदर रामजी मिश्रा व सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने उत्तेजित लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया और मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। तब फिर जाम खोला गया। सीओ सदर ने बताया कि मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। उन्हें आवश्वासन देकर समझा दिया गया है। जाम खुल गया है। अब यातायात सामान्य है। ट्राला पर गन्ना लादकर  ले जा रहे ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed