फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Treating the child's death, the commotion in the hospital

इलाज के दौरान बच्चे की मौत, अस्पताल में हंगामा

Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत से परिवार के लोग बिफर गए। उन्होंने डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में बच्चे के पिता ने पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ तहरीर भी दी। हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। लोगों ने बमुश्किल मामला शांत कराया। गांव ददूरी निवासी रूपेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने एक वर्षीय पुत्र लव को मंगलवार को उल्टी-दस्त होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे और अधीक्षक डॉ. वीके वर्मा को दिखाया। डॉ. वर्मा ने उन्हें दवाइयां लिख दीं। बच्चे को एक इंजेक्शन भी लगाया। इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत खराब हो गई और उसने कुछ देर तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

बच्चे की मौत होते ही मां साधना देवी दहाड़ें मारकर रोने लगीं। जानकारी पाकर बच्चे के परिवार के और लोग भी मौके अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि डॉक्टर के गलत इलाज के चलते बच्चे की मौत हुई है। सूचना पाकर दरोगा संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। इस बीच भाजपा नेता क्षमा वर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने रूपेश को समझाकर शांत किया। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे का शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में डॉ. वर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई है। बच्चे के पिता को कुछ लोगों ने भड़का दिया था। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की मौखिक जानकारी मिली थी, पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed