{"_id":"1a55b4f72ede09aefd6fbbc8d2bd38eb","slug":"traveller-looted-by-norcotious-dirnk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिलाकर यात्री को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली चाय पिलाकर यात्री को लूटा
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 Jan 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव चौरहा खुर्रम में रहने वाले 21 वर्षीय ललित कुमार मेरठ में सेफ एक्सप्रेस नाम की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। दो महीना बाद वह छुट्टी लेकर वह घर जाने के लिए शाम को मेरठ से ट्रेन में सवार हुए है। रात करीब दो बजे उनकी अपने छोटे भाई वीके कुमार से मोबाइल पर बात भी हुई, तब ललित ने बताया कि वह टे्रेन से बरेली क्रास कर चुका है, तीन बजे तक शाहजहांपुर पहुंचकर रोडवेज बस पकड़ लेगा। ललित ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरा और रोडवेज स्टैंड पहुंचकर बस का इंतजार कर रहा था, तभी किसी जहरखुरान ने बातों में फंसाकर ललित को नशीली चाय पिलाकर करीब 15 हजार की नगदी, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। नशा होने के बाद ललित बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से मिले पहचान पत्र से पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर पसगवां पुलिस की मदद से उसके परिवार वालों को सूचना दी।
रोडवेज के आसपास जहरखुरान गिरोह सक्रिय
यात्रियों को ज्यादातर रोडवेज स्टैंड के आसपास सवारी का इंतजार करने के दौरान जहरखुरानी का शिकार बनाया जा रहा है। इससे जाहिर होता है कि रोडवेज बस स्टैंड के आसपास जहरखुरान गिरोह सक्रिय है। जो यात्रियों को बातों में फंसाकर उसे नशीली चाय पिलाकर लूट लेता है। इस धंधे में चाय के होटल वाले की भूमिका संदिग्ध है। इससे पहले भी कई यात्रियों को रोडवेज के आसपास जहरखुरानी का शिकार बनाया जा चुका है।