{"_id":"876e53e15535dbe8f08c81e90854a744","slug":"traders-drove-in-accidents-including-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में गल्ला व्यापारी समेत दो लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में गल्ला व्यापारी समेत दो लोगों की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बेहटी में रहने वाले गल्ला व्यापारी राकेश कुमार गुप्ता की बुधवार की शाम दुकान बंद करके घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई। उधर, सिंधौली क्षेत्र के गांव तिउलक निवासी 20 वर्षीय नरवीर बुधवार को पत्नी रिंकी के साथ बाइक से पीलीभीत जा रहे थे। निगोही-बीसलपुर रोड पर ट्रक की चपेट में आकर नरवीर की मौत हो गई, जबकि रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेहरामऊ दक्षिणी के गांव बेहटी निवासी गल्ला व्यापारी राकेश गुप्ता रात करीब आठ बजे अपनी दुकान में दिवाली की पूजा करके भतीजे अवनीश के साथ पैदल घर लौट रहे थे। गांव में ही पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उनके टक्कर मार दी, जिसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अवनीश के मामूली चोट आई। हादसे के बाद बाइक पर सवार तीनों युवक भाग गए। घायल अवनीश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हेें रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उधर, थाना सिंधौली क्षेत्र गांव तिउलक निवासी नरवीर अपनी पत्नी रिंकी के साथ बाइक बुधवार की सुबह अमावस्या पर जिला पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के लिलहर स्थित स्थान पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे बाइक जब निगोही-बीसलपुर मार्ग पर गांव राघवपुर के पास पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। पत्नी रिंकी सड़क के किनारे गिर गईं। उधर, ट्रक का पहिया नरवीर के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर बीसलपुर की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
बेटी की शादी की तैयारी
में लगे थे राकेश
राकेश ने अपनी बड़ी बेटी शिवांगी की शादी हरदोई क्षेत्र के एक गांव से तय की थी। शादी की तारीख जनवरी माह में निकली थी। राकेश, बेटी की शादी की तैयारी में लगे हुए थे। अचानक उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी शशी, बेटी शिवांगी और शिखा बेटे शिवम व पीयूष का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिवार में इकलौता बेटा था नरवीर
गांव तिउलक निवासी रामगोपाल के एक ही बेटा नरवीर था। छोटी उम्र में ही नरवीर की मां की मौत हो गई। पिता ने नरवीर को मां की मौत का एहसास नहीं होने दिया। उन्होंने एक साल पहले नरवीर की शादी बंडा क्षेत्र के गांव सिसौरा-सिसौरी निवासी रिंकी से की थी। अचानक नरवीर की मौत से रामगोपाल और पत्नी रिंकी से सिर पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
पुवायां। सिंधौली के गांव आयूं निवासी परमेश्वरी की ससुराल खुटार के एक गांव में है। बृहस्पतिवार को परमेश्वरी की पत्नी 23 वर्षीय मीना देवी को भाई की मौत की जानकारी मिली तो वह देवर दिगंबर के साथ बाइक से मायके के लिए निकली।
बृहस्पतिवार दोपहर पुवायां खुटार मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास दिगंबर की बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दिगंबर और मीना देवी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने भी घायलों को अस्पताल भिजवाए जाने की जरूरत नहीं समझी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। मीना की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में मीना ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उधर, मीना की मौत की जानकारी जब मायके पहुंची तो परिवार के लोग और ज्यादा दुखी हो उठे। मीना अंतिम समय में भाई को बिना देखे ही मौत के मुंह में समा गई। इसको लेकर मायके और ससुराल के लोगों में तमाम चर्चाएं रहीं। मीना की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।