{"_id":"6d794fda93c9745472a220c54596b6e2","slug":"tractor-trolley-to-be-vulnerable-to-the-injured-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर छात्रा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर छात्रा घायल
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहे के पास सोमवार को स्कूल जा रही छात्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना रोजा क्षेत्र में गन्ना किसान संस्थान में रहने वाले प्रदीप कुमार की 14 वर्षीय बेटी अंजलि आर्य महिला इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। सोमवार सुबह अंजलि साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी गुरुद्वारे की तरफ से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उसकी साइकिल आ गई। साइकिल ट्राली के पहिये में फंस गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अंजलि के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए।