फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To the thief who entered the house Beaten to death

घर में घुसे चोर को  पीटकर मार डाला

Thu, 23 Mar 2017 11:34 PM IST
शाहजहांपुर, ब्यूरो
शाहजहांपुर, ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
- बड़ेपुर गांव में हुई घटना, पुलिस नहीं करा सकी शिनाख्त 
- छत से कूदने के बाद सिर में चोट लगने पर पकड़ा गया

 थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बड़ेपुर में बुधवार रात एक घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

क्षेत्र के गांव बड़ेपुर निवासी रामसेवक के घर में बुधवार रात लगभग 12 बजे चोरी के इरादे से 35 वर्षीय युवक घुस गया। कमरे के अंदर आहट होने पर रामसेवक की आंख खुल गई। वह आवाज लगाते हुए युवक की तरफ बढ़े, तभी वह तेजी से कमरे से निकलकर छत से नीचे कूद गया। हैंडपंप के ऊपर गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। इससे वह उठकर भाग नहीं पाया। इतने में गांव के लोग इकट्ठे हो गए। गांव वालों ने उसे बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसी बीच सूचना पर यूपी-100 पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने चोर को ग्रामीणों से छुड़ाकर 108 एंबुलेंस से तिलहर सीएचसी भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात लगभग ढाई बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकान स्वामी रामसेवक की ओर से मृतक के खिलाफ चोरी की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेेज दिया है। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि रामसेवक की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed