{"_id":"56facb514f1c1b4555f0013c","slug":"tilhar-coil-stolen-in-women-nahil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर की महिलाओं ने नाहिल में चोरी किए कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलहर की महिलाओं ने नाहिल में चोरी किए कुंडल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
तिलहर की चार महिलाएं मंगलवार को बोलेरो किराए पर लेकर पुवायां के गांव नाहिल पहुंची। महिलाएं पुवायां के गांव नाहिल में रामलड़ैते शुक्ला की सराफा दुकान पर पहुंची और सोने के कुंडल दिखाने को कहा। कुंडल देखने के दौरान महिलाओं ने 10 हजार रुपए कीमत के एक जोड़ी कुंडल चोरी कर लिए। इसके बाद महिलाएं वाहन में बैठकर पुवायां की ओर निकल गईं।
महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार ने एक जोड़ी कुंडल गायब देखे तो उसने बाइक से ठग महिलाओं के वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया और पुवायां के राजीव चौक के पास महिलाओं के वाहन को रोक लिया। सराफा व्यापारी तीन महिलाओं को पकड़कर थाने ले गया। एक महिला और चालक वाहन में ही बैठा रहा। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ शुरू की तो चौराहे पर बैठी महिला चालक के साथ फरार हो गई।
पूछताछ में महिलाओं ने कुंडल चोरी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि सिंधौली क्षेत्र के गांव सहोरा में उनका मायका है और वह मायके आई थीं। सहोरा गांव में पूछताछ करने पर महिलाओं का मायका वहां नहीं पाया गया। महिलाएं तिलहर के मोहल्ला सलेमा बाग पट्टी की रहने वाली हैं। वाहन भी तिलहर का ही है। महिला पुलिस ने तिलहर की महिलाओं की तलाशी भी ली लेकिन उनके पास से कुंडल नहीं मिले। महिलाओं ने कहा कि उन्हें छोड़ दिया जाए तो वह बुधवार को कुंडल वापस कर देंगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सराफा व्यापारी ने कहा कि वाहन चालक के साथ गायब हुई महिला ही कुंडल ले गई है। वाहन चालक और उसके साथ गई महिला का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।