फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three youths beaten in the police station , a hospital,

थाने में तीन युवकों को पीटा, एक अस्पताल में भर्ती

Sat, 21 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 21 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में थाने लाए गए तीन युवकों पर दो सिपाहियों ने बर्बर तरीके से पटे बरसाए। घायल युवकों में एक ही हालत बिगड़ी तो रात 11 बजे तीनों को थाने से छोड़ दिया गया। एक युवक का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

गांव नवाजपुर के रिंकू गिरि, रवि गिरि, राहुल गिरि ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि 12 मई को वह लोग गांव के बाहर नलकूप पर स्नान कर रहे थे। इसी बीच गांव के दो लोग भी वहां पहुंचे। इसके बाद वह लोग नलकूप से घर चले गए। बाद में पहुंचे लोगों ने उन पर पर्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए हलके के एक सिपाही और एक अन्य सिपाही को लेकर उनके घर पहुंचा और पर्स के बारे में पूछताछ करने लगा। जानकारी होने से इंकार करने पर सिपाही उन्हें थाने बुला ले गए और इसके बाद तीनों को पटे से बेरहमी से पीटा गया, जिससे सभी को तमाम चोटे आईं। इसके बाद तीनों युवकों को हवालात में डाल दिया गया। देर रात रवि का हालत बिगड़ी तो सिपाहियों ने तीनों को थाने से बाहर कर दिया और घर जाने को कह दिया। रवि का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। सिपाहियों की पिटाई का शिकार रिंकू और राहुल भी बेहद सहमे हुए हैं। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed