फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three suspended, three FIR

तीन निलंबित, तीन पर एफआईआर

Fri, 18 Dec 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 18 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three suspended, three FIR
मिर्जापुर ब्लॉक के लोहिया समग्र गांव दमुलिया में शुक्रवार को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के तहत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम शुभ्रा सक्सेना को सभी काम कागजो में पूरे हुए मिले जबकि मौके पर कुछ नहीं था। फिर क्या था, सभी का संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के पद और नाम नोट कर लिए गए। रात को ही सबके खिलाफ कार्रवाई संस्तुत कर दी गई। गलत वरासत दर्ज करने में लेखपाल अवधेश कुमार के खिलाफ एफआईआर के आदेश हुए जबकि कानूनगो अरुण कुमार पर विभागीय कार्यवाही संस्तुत हुई। इसी मामले में जलालाबाद की एसडीएम वंदना त्रिवेदी और तहसलीदार यदुवंश को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान सीसी रोड के निर्माण में क्वालिटी घटिया मिली तो जेई (आरईएस) प्रवीण कुमार और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के आदेश हुए। नि:शुल्क बोरिंग में भी गड़बड़ी मिली तो लघु सिंचाई विभाग के एक्सीयन अतर पाल सिंह के निलंबन का आदेश हुआ। गांव में चारो ओर गंदगी पसरे होने पर सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया। साथ ही गांव में इंदिरा और लोहिया आवास मानक के अनुरूप नहीं बनाए जाने पर मौजूदा पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही एवं पूर्व पंचायत सचिव के निलंबन के आदेश हुए हैं। पीले राशन कार्ड धारकों ने कोटेदार द्वारा राशन नहीं दिए जाने की शिकायत मिलने पर गांव का राशन कोटा निलंबित करने के निर्देश जारी हुआ है।
विज्ञापन

इस गांव में विकास कार्य के नाम पर व्यापक स्तर पर हुए गोलमाल पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी और बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संस्तुत कर दी है। इस मौके पर डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed