फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three property dealers reported robbery report

तीन प्रॉपर्टी डीलर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और नगदी लूटने की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी फारूख शाह ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर फारूख रब्बानी ने उसकी कृषि योग्य जमीन का सौदा किया था। बाद में विवाद होने पर रब्बानी जमीन नहीं ले पाया तो रंजिश मानने लगा। आरोप है कि 11 जून की शाम साढ़े सात बजे रब्बानी अपने साथी मोहम्मद नफीस और हाथीथान निवासी आरिफ खां उर्फ मुन्ने के संग तमंचा लेकर घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायर मिस हो जाने से वह बच गए। इसके बाद ये लोग घर से दस हजार रुपये लूटक भाग गए। फारूख ने मामले की तहरीर सदर बाजार थाना पुलिस को दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मजबूरन उसने कोर्ट से गुहार लगाई। सदर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed