फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three MLAs including son of former legislator

पूर्व विधायक के बेटे सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2017 12:31 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
 महिला दरोगा के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने देर रात पूर्व विधायक चेतराम के बेटे सहित तीन लोगों को चिनौर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद कड़ी सुरक्षा में तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी चेतराम का बड़ा बेटा नीरज अभी पकड़ में नहीं आया। 
विज्ञापन

सदर थाने में तैनात दरोगा सुषमा यादव की ओर से देर रात पूर्व विधायक और पुवायां से भाजपा प्रत्याशी चेतराम के बड़े बेटे नीरज कुमार तथा चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। इस पर सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने नीरज और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आचार संहिता उल्लंघन, सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमार कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने रात लगभग एक बजे पुलिस टीम के साथ पूर्व विधायक चेतराम के चिनौर गांव स्थित घर पर छापा मारा तो वहां उनका बेटा अनुज मिल गया। चूंकि वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा से विवाद अनुज का ही हुआ था, इसलिए पुलिस ने अनुज को हिरासत में लेकर उससे मारपीट करने वाले साथियों के बारे में पूछताछ के बाद चिनौर से ही उसके दो साथियों अभिषेक श्रीवास्तव और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल के बाद तीनों को दोपहर लगभग 12 बजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय मिश्रा की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के तर्कों से सहमत नहीं हुआ कोर्ट
तीनों आरोपियों की ओर अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने जमानत अर्जी दाखिल करते हुए उस पर बहस की। उनकी बहस का मुख्य मुद्दा हत्या के प्रयास की धारा पर था। इस पर उनका कहना था कि वादी पक्ष को कोई प्राणघातक चोट नहीं पहुंची है और न ही आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। पुलिस की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी ने अपने तर्क रखे। इस पर कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छावनी में तब्दील रहा कचहरी परिसर
महिला दरोगा से मारपीट के आरोपी अनुज, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश को कड़ी पुलिस सुरक्षा मेें न्यायालय लाया गया। एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह, चौक इंस्पेक्टर केके चौधरी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ब्लैक यूनिफार्म में मौजूद थी।

 
वर्जन-
महिला दरोगा के साथ मारपीट करने के मामले में पूर्व विधायक चेतराम के बेटे अनुज और उसके दो साथियों अभिषेक श्रीवास्तव तथा मुकेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेजने के आदेश पर उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया है।
- कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed