फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of theft including cash from closed houses

बंद मकान से नगदी सहित हजारों की चोरी

Tue, 11 Jul 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 11 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रविवार रात बंद मकान की खिड़की की सरिया को काटकर घर में दाखिल हुए चोर नगदी समेत हजारों का सामान बटोरकर ले गए। मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नलवाली गली स्थित बड़ी बखरी निवासी रामा मिस्टर की विधवा नंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह मकान में अकेली रहती हैं। कुछ दिन से तबीयत खराब होने के कारण वह मोहल्ला गांधीनगर स्थित अपने भाई संजीव के मकान पर चली गईं थीं। अपने मकान की देखभाल के लिए दूसरे भाई नरेश को घर पर छोड़ दिया था। रात में वही मकान में लेटता था। रविवार को वह कहीं बाहर गया हुआ था और मकान में ताला पड़ा था। रात घर के बाहर लगी खिड़की की सरिया काटकर चोर घर में दाखिल हो गए और बक्से में रखी 15 हजार की नगदी, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक नथ के व अन्य सामान लेकर भाग गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नही की है। जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed