फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves stuffed millions of goods from a closed house in Mumsudi

चोरों ने मामूड़ी में बंद मकान से लाखों का माल उड़ाया

Wed, 12 Jul 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
ईदगाह रोड पर मोहल्ला मामूड़ी में सोमवार की रात चोरों ने बंद मकान से नगदी सहित लाखों की कीमत के जेवर आदि सामान चुरा लिया।  वारदात के समय मकान स्वामी परिवार के साथ पैतृक गांव नरायनपुर पुवायां गए हुए थे। मंगलवार देर शाम वापस आने पर जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दे दी गई। चोर मेन गेट की दीवार फांदकर मकान के अंदर दाखिल हुए। सीओ सिटी ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र में ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला मामूड़ी निवासी मोहम्मद कलीम के पिता अनवार हुसैन का सोमवार को इंतकाल हो गया था। इसलिए वह मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ पुवायां क्षेत्र में स्थित पैतृक गांव नरायनपुर गए थे। पिता के शव को सुपुर्द-ए-खाक कराने के बाद वह मंगलवार रात साढ़े आठ बजे घर लौटे और मेन गेट का ताला खोलने के बाद दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजे नहीं खुले। इस पर उन्हें शक हुआ वह पड़ोसी के घर से अपने घर पहुंचे तो अंदर कमरों व चैनल आदि का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। कमरों में जाकर देखा तो वहां भी बक्से, लोहे की अलमारी आदि के ताले टूटे पड़े थेे। सत्तर हजार की नगदी सहित लाखों की कीमत का सामान गायब था। पीड़ित ने मामले की सूचना सीओ सिटी सुमित शुक्ला को दी। वह सदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जानकारी कर रही थी। 
विज्ञापन

00 
नहीं लिखी गई रिपोर्ट
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडाल खेल में शिवम् वर्मा की परचून की दुकान में हुई चोरी की रिपोर्ट तहरीर दिए जाने के बाद दूसरे दिन भी पुलिस ने दर्ज नहीं की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000 
नहीं लगा लुटेरों का सुराग
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद स्टेट हाईवे पर तीन दिन पहले बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।  गांव गुनारा निवासी हफीज पुत्र इमाम बख्श की मोहल्ला नादिरशाह में ससुराल है। शनिवार की शाम वह घर से ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले थे। रात साढ़े नौ बजे जब वह कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गांव फीलनगर के सामने कटरा की ओर आ रहे थे, पीछे से दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने आठ हजार की नकदी, मोबाइल, बाइक लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed