फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man returning home from the field , shot , critical

खेत से घर लौट रहे युवक को गोली मारी, गंभीर 

Fri, 24 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भुड़ेली में शुक्रवार की शाम खेत से घर वापस लौट रहे 30 वर्षीय सत्यपाल को रास्ते में घेरकर कुछ ग्रामीणों ने गोली मार दी। गोली उसके पीठ में लगी है। घायल को तिलहर अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिवार वालों के मुताबिक शाम करीब सात बजे सत्यपाल खेत से वापस आ रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में घेर लिया और उसके पीठ में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमीन पर लथपथ पड़े सत्यपाल को आनन-फानन में तिलहर अस्पताल लेकर भागे। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम गांव में गई है। इस मामले में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक सत्यपाल की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर लूट का मुकदमा दर्
थाना सदर बाजार में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी मो. सिराज के मुताबिक बीती पांच जून को वह अपने शहबाज के साथ बाइक से घर जा रहे थे। ककरा रोड पर मोहल्ले  जाहिद, एजाज और जाबिर ने रोक लिया और तमंचा दिखाते हुए सोने की चेन और सात हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed