फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man accused of throwing dead bodies in the river

युवक की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप

Fri, 25 Sep 2015 12:05 AM IST
सेहरामऊ दक्षिणी।
सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Fri, 25 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The young man accused of throwing dead bodies in the river
 क्षेत्र के गांव मियांपुर में रहने वाले 35 वर्षीय महादेव का शव बुधवार को गर्रा नदी में मिला था। वह तीन दिन से गायब थे। मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उनकी बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता पुत्तूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महादेव 20 सिंतबर को गांव के गयादीन के साथ दिवैयापुर गया था। वहां उन्हें दिवैयापुर के सत्येंद्र और क्लटर भी मिल गए। चारों ने मिलकर वहां शराब पी थी। इसके बाद गयादीन घर वापस आ गया। पूछने पर उसने बताया कि महादेव गौटिया गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ काट रह है। इसके बाद परिवार वालों ने वहां भी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। आरोप है कि गयादीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर महादेव की हत्या का नदी में फेंक दिया है। महादेव का शव मिलने के बाद से गयादीन गांव से गायब हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से होना बताया गया है और शव करीब चार दिन पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed