{"_id":"8730428e9248e6086a4987660946ecdc","slug":"the-woman-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव जसनपुर निवासी अभिषेक मिश्रा की पत्नी ललिता मिश्रा की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने थाना कांट में दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव बाबरपुर निवासी अदित वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन ललिता की शादी छह साल पहले गांव जसनपुर निवासी विजय मिश्रा से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर ललिता को प्रताड़ित करने लगे। रक्षाबंधन पर जब वह बहन के घर गया तो उसने कहा कि दहेज में जो कुछ देना है दे दो, नहीं तो ससुराल वाले मार डालेंगे। अदित ने ललिता के ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। बृहस्पतिवार को ललिता ने अपनी मां रामगुनी के पास फोन करके कहा कि ससुराल वाले उसे मार देंगे। शनिवार की शाम गांव वालों ने उसे सूचना दी कि उनकी बहन जल गई है और जिला अस्पताल में भर्ती है। अनित परिवार वालों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। वहां ललिता की सास मंजू के अलावा कोई नहीं था। ललिता ने मजिस्ट्रेट के सामने ससुराल वालों के खिलाफ बयान दिए। देर रात ललिता की हालत बिगड़ने पर मायके वाले उसे बरेली ले जा रहे थे, तभी फतेहगंज क्रॉसिंग के पास उसने दम तोड़ दिया। परिवार वाले रास्ते से शव लेकर जिला अस्पताल आ गए। अदित ने थाना कांट में दी तहरीर में बहनोई अभिषेक समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर कांट नगदू यादव ने बताया कि दहेज हत्या की तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।