फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The two sides in the conflict six year old child was shot, killed

दो पक्षों के झगड़े में छह साल के बच्चे को लगी गोली, मौत

Tue, 29 Dec 2015 12:29 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Tue, 29 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
The two sides in the conflict six year old child was shot, killed
सोमवार शाम गांव छोटी झरहर में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान गोली चलने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के पेट में लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना निगोही के गांव मदमामई निवासी राजीव कुमार सिंह फौजी की ससुराल गांव छोटी झरहर में है। कुछ दिन पहले वह अपनी पत्नी नीतू तथा अपने इकलौते बेटे अंशुल के साथ ससुराल आए थे। शाम के वक्त गांव में चाट बेचने वाला आ गया। अंशुल समेत गांव के अन्य बच्चे चाट लेने ठेले पर जा पहुंचे। इसी दौरान गांव में एक शराबी गालियां बक रहा था, जिसको लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दूसरा व्यक्ति घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया और शराबी पर फायर कर दिया, लेकिन गोली शराबी को न लगकर वहां चाट खा रहे अंशुल के पेट में जा धंसी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने फायर करने के आरोपी से बंदूक छीन ली, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला। खून से लथपथ बच्चे को लेकर घरवाले कोतवाली पहुंचे। वहां से पुलिस ने बच्चे को अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पकड़ी गई बंदूक पुलिस को दे दी गई है। इकलौते बेटे की मौत से आहत मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed