फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The two sides fight in the old dispute, two injured

पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Sun, 10 May 2015 10:50 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 May 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
The two sides fight in the old dispute, two injured
थाना सदर बाजार के अंजान चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर पुरानी रंजिश को दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी इमरान ने थाना सदर बाजार में दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई मोहसिन की शादी मोहल्ला खलील शर्की निवासी शारिक की बेटी सफद से आठ अप्रैल 2014 को हुई थी। शादी के आठ महीने बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग आए दिन विवाद करते थे। शनिवार की रात लड़की पक्ष के लोगों ने झगड़ा किया था। रविवार को वह इसकी शिकायत करने थाने जा रहे थे। इसी दौरान अंजान चौकी के पास शाकिर, शाकिब, कैफी और काशिफ ने घेर लिया। इन लोगों ने तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष मोहल्ला खलील शर्की निवासी बब्बू खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर में उनका भाई शाकिब अंजान चौकी के पास दही खरीदने गया था, तभी मोहसिन, जावेद, इमरान आदि ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बब्बू खां की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed