{"_id":"1c6ec91426fb7132b3f2b1f608c0f526","slug":"the-two-sides-clashed-in-a-dispute-tearing-posters-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर फाड़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टर फाड़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल
जैतीपुर।
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव करकौर में जिला पंचायत के प्रत्याशी के पोस्टर चिपकाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठियां चली और इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनो पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
कस्बा की पुष्पा मिश्रा जिला पंचायत जैतीपुर वार्ड संख्या 24 से संभावित प्रत्याशी हैं। उनके पोस्टर गांव करकौर में मुनेंद्र दीवारों पर लगा रहा था। मुकेश की दीवार पर पोस्टर लगाने पर उसकी नौ वर्षीया बेटी ने पोस्टर फाड़ दिए। मना करने पर भी वह नहीं मानी तो विवाद बढ़ गया। एक ओर से मुनेंद्र के साथ द्रगपाल, लालाराम, सोमवती आदि ने लड़की के चचेरे बड़े भाई मुरारी पर धावा बोल दिया। इतने में दूसरे पक्ष के राकेश, सुरेश और मुकेश मौके पर पहुंचे एवं उन्होंने भी हमलावरों से मोरचा लिया तो दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इसमें एक पक्ष के लालाराम, सोमवती, मुनेंद्र और द्रगपाल घायल हो गये, जबकि दूसरे पक्ष की गोदावरी, मुकेश और मुरारी घायल हो गए। इनमें से लालाराम, मुनेंद्र, मुरारी और गोदावरी की हालत गंभीर है।