फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The truck crushed a trainee teacher, death

ट्रक ने प्रशिक्षु शिक्षक को कुचला, मौत

Fri, 30 Oct 2015 12:31 AM IST
खुटार।
खुटार। Updated Fri, 30 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The truck crushed a trainee teacher, death
पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जोगराजपुर के एक प्रशिक्षु शिक्षक की ट्रक के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। वह सुबह स्कूल जा रहे थे, बीच सड़क पर खड़े मैजिक चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे वह गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों और अन्य लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की। जिसपर व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव जोगराजपुर निवासी राजेश त्रिपाठी के 35 वर्षीय पुत्र मनोज त्रिपाठी खुटार के गांव टाह खुर्द कलां के प्राथमिक स्कूल में प्रशिक्षु शिक्षक थे। बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूल जा रहे थे। मनोज खुटार के तिकुनियां चौराहे पर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। उसी समय रोड पर खड़े एक मैजिक के चालक ने दरवाजा खोल दिया। इससे मनोज की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह रोड पर गिर गए। उनके गिरते ही ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और मनोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मनोज का शव भी काफी क्षत विक्षत हो गया। लोगों ने चालक और ट्रक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज की पहचान कर उनके परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

मनोज के परिवार के लोगों के साथ तमाम लोग मौके पर पहुंचे और आसपास के दुकानदारों से मैजिक चालक के बारे में पूछने लगे। दुकानदारों के अनभिज्ञता जताने पर दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। इससे कई दुकानदारों को नुकसान हुआ। आक्रोशित दुकानदार भी एकजुट होकर डंडे लेकर आए तो तोड़फोड़ करने वाले भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता की ओर से ट्रक और मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक का एक छोटा भाई मनीष है। मनोज की मौत से पिता राजेश, मां मालती देवी, पत्नी अनुपम देवी और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हो सकता था बड़ा बवाल
खुटार। पुलिस के चुनाव ड्यूटी में होने के कारण शिक्षक की मौत की जानकारी पाकर मौके पर एक दरोगा और दो सिपाही ही पहुंचे सके। इससे लोगों को तोड़फोड़ से रोका नहीं जा सका। व्यापारी गौरव शर्मा ने तोड़फोड़ कर रहे लोगों को फटकार लगाई। व्यापारी बिट्टू शर्मा सहित कई लोगों ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। व्यापारियों ने डग्गामार वाहनों के सड़क पर खड़े होने पर भी रोक लगवाए जाने की मांग की है।



रोड पर ही खड़े होते हैं डग्गामार वाहन
खुटार। शिक्षक मनोज की मौत के मामले में देखा जाए तो खुटार के तिकुनियां चौराहे पर खड़े होने वाले डग्गामार वाहन चालक जिम्मेदार हैं। सुबह होते ही तमाम डग्गामार वाहन चालक तिकुनियां और बंडा चौराहे पर पहुंच जाते हें और रोड पर वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं। इससे कई बार जमा लग जाता है। सवारियां कम होने पर डग्गामार वाहन चालक वाहनों को रोड पर ही इधर उधर दौड़ाते हैं। इससे तमाम बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed